भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का अटल परिसर मे भव्य स्वागत सूरज गुप्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा नगर मे भव्य स्वागत

सारंगढ़ : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराजी टिकरिहा का जिले मे प्रथम आगमन पर पुरे जिले के युवा मोर्चा टीम को भव्य स्वागत के लिए तैयार थी। उनके आगमन पे पुरे जिले के युवा मोर्चा की टीम ने जोरदार तैयारी कर पुरे नगर मे जगह जगह स्वागत कार्यक्रम रखा इसी तारतम्य मे अटल परिसर मे भी स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें सूरज गुप्ता के साथ नगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया एवं श्रद्धेय स्व अटल बिहारी बाजपेयी जिनके मूर्ति पर पुष्प माला पहना उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त कार्यक्रम मे जिले के भाजपा पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के सभी नगर एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

