रक्तदान कर सुरज गुप्ता ने रायगढ़ पूर्व विधायक स्व. रोशनलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
रायगढ़ पूर्व विधायक जननेता रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जन्मजयंती पर रक्तदान शिविर का 6वां आयोजन किया गया जिसमें अनेकों रक्तवीरों ने रक्तदान देकर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। रायगढ़ कमलम परिवार द्वारा अपने जननेता के जन्म जयंती पर हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है यह 6वां आयोजन था जिसमें सारंगढ़ से भी नगर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बानी, महामंत्री द्वे राजा गुप्ता, रमेश तिवारी, सूरज गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष गजराज यादव भी अपने जननेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे एवं सारंगढ़ से सूरज गुप्ता द्वारा भी उक्त शिविर मे रक्तदान करके अपने नेता को श्रद्धांजलि दी।


