सारंगढ़ :- भेड़वन मंडी में किसानों से तय वजन से अधिक धान की वसूली, 40 किलो की जगह 41 किलो 200 ग्राम लिया जा रहा
भेड़वन सेवा सहकारी समिति मर्यादित, भेड़वन (पंजीयन क्रमांक 358) में धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है।
यहाँ किसानों से मानक 40 किलो प्रति बोरी के बजाय 41 किलो 200 ग्राम धान लिया जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
मंडी में मौजूद किसानों का कहना है कि जब वे कम वजन पर आपत्ति करते हैं, तो खरीदी रोक देने या बाद में नंबर लगाने की बात कही जाती है। मजबूरी में किसान अतिरिक्त धान देने को विवश हैं।
सरकारी नियमों के अनुसार धान खरीदी पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक कांटे और निर्धारित वजन से होनी चाहिए, लेकिन भेड़वन मंडी में खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय किसानों ने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह है कि —
क्या प्रशासन इस गड़बड़ी पर संज्ञान लेगा?
किसानों को उनका पूरा हक कब मिलेगा?
