सारंगढ़, 15 जनवरी (देशबन्धु)। विगत 75 वर्षों से कुछ वर्षों को छोड़कर हर वर्ष आयोजित होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ व श्री हरि हाट मेला की अनुमति नहीं मिलने को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज मेला स्थल में मैराथन बैठक आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति रही और सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि अगर मेले के आयोजन की अनुमति अगर नहीं मिलती है तो आगामी 19 को सारंगढ़ बंद व इसके बाद भी अगर अनुमति नहीं मिलती है तो आगामी 20 जनवरी को चक्का जाम भी किया जाने की बात मेला समिति के सदस्यों द्वारा कही गई है।
