आत्मनिर्भर भारत, युवाओं एवं भविष्य का बजट : सूरज गुप्ता
विकसित भारत पर जोर दे रहा यह बजट
केंद्रीय बजट में गरीबों, युवाओं, खाद्य प्रदाताओं, नारी शक्ति और दिव्यांगजनों को भारत के विकास एजेंडे के केंद्र में रखा गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास और आत्मनिर्भर राष्ट्र के दृष्टिकोण को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा आम जनता को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में यह बजट एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए सुधार की रफ्तार को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही लगातार नौवीं बार बजट पेश करने पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।
कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह बजट तीन मुख्य कर्तव्यों पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य समाज के प्रमुख स्तंभों को मजबूत करना है।
कर सुधारों की प्रशंसा करते हुए पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने हमेशा करदाताओं का सम्मान किया है और उन्हें देश के विकास की प्रेरक शक्ति बताया है।” उन्होंने कहा कि कर संबंधी त्रुटियों को अपराध के बजाय गलती मानना ईमानदार करदाताओं पर विश्वास दर्शाता है।
