CG Vyapam Recruitment 2025: 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए नई भर्ती में आवेदन का चांस हैं। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में तृतीय श्रेणी तकनीकी (कार्यपालिक) अभियाना अमीन के पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार होंगे। इस भर्ती की संभावित परीक्षा तिथि 7 दिसंबर 2025 है।
योग्यता क्या चाहिए?
अमीन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा इस सरकारी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने जनवरी 2025 के प्रथम दिन को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो लेकिन अधिकतम 30 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक छूट मिलेगी। इस पद पर चयन के बाद 6 महीने प्रशिक्षण में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अधिमान्यता दी जाएगी
अप्लाई कैसे करें?
सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
यहां Recruitment सेक्शन में अमीन भर्ती से जुड़े Apply Online के लिंक पर जाएं।
अब नया आवेदन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आधार कार्ड की जानकारी आदि भर दें।
अब लॉगइन करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी, पता समेत सभी जानकारी सही-सही भर दें।
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज भी स्कैन करके मांगे गए साइज में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का अंतिम से प्रिंट आउट निकाल लें।
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए आवेदकों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है
