सारंगढ़।बिजली बिल में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर लगाने और लगातार हो रही अनावश्यक बिजली कटौती को लेकर आज 29 सितम्बर 2025 को युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली कार्यालय के सामने बिजली बिल जलाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस आंदोलन में युवा कांग्रेस और NSUI के सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने बताया कि आम जनता लगातार बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से परेशान है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अब आवाज उठाना जरूरी है।
📌 समय: दोपहर 12 बजे
📌 स्थान: कांग्रेस कार्यालय, बस स्टैंड सारंगढ़
इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
