
सारंगढ़ – ग्राम पंचायत खुडूभांठा में किया गया धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन.
ग्राम पंचायत खुडूभांठा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। पूरे गाँव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भक्तों ने जयकारों के साथ भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली और विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रतिमा का विसर्जन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दयाशंकर खूंटे,निलेश यादव, शिवा अनंत, धनेश्वर यादव,सुकचनद लहरे,पंकज यादव,सुनील यादव,बद्री यादव, तिलेश्वर यादव, अनिल यादव ,सूरज खुटे, जोहन लहरे, तरुन लहरे,अमन अनंत, तुसेंत खूंटे, बिरेंद लहरे, अखिलेश लहरे, अतुल लहरे, देवनरायण यादव,दिलीप लहरे, रितिक यादव
सरपंच भानुप्रसाद लहरे भी उपस्थित थे सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गाँववासियों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष लगाए।
