छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई का बड़ा असर देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण नीति और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मंगलवार को 33 लाख रुपए के इनामी सहित कुल 20 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इनमें नौ महिलाएं और ग्यारह पुरुष शामिल हैं। इन नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा जताई।
पीएलजीए बटालियन के सदस्य भी शामिल

